विधानसभा क्षेत्र भोरंज के मुख्य कस्बे जाहू में मेवा उत्सव (जाहू मेला) सोमवार को आरंभ हो गया। स्थानीय ग्राम पंचायत और उपमण्डल प्रशासन द्वारा आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ किया।
सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय पंचायतघर से जाहू मैदान स्थित उत्सव के आयोजन स्थल तक शोभा यात्रा में भाग लिया और झंडा रस्म का निर्वहन किया।
उन्होंने आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया। इसके बाद उन्होंने मेवा उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा कृषि एवं भूमि विकास बैंक के निदेशक राम चंद्र पठानिया, एसडीएम संजय स्वरूप, कांगड़ा कृषि एवं भूमि विकास बैंक के निदेशक मंडल सदस्य रोशन लाल, स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, अन्य ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.