Tuesday, April 25, 2023
Home
himachal news
तिलक ठाकुर दूसरी बार बने हि० प्र० राज्य आयुर्वेदिक फ़ार्मेसी ऑफिसर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष।
तिलक ठाकुर दूसरी बार बने हि० प्र० राज्य आयुर्वेदिक फ़ार्मेसी ऑफिसर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष।
हि० प्र० राज्य आयुर्वेदिक फ़ार्मेसी ऑफिसर महासंघ के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को सेवानिवृत मुख्य आयुर्वेदिक अधिकारी देव राज शर्मा की अध्यक्षता व हेमंत कुमार की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुए और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तिलक ठाकुर को सर्वसम्मति से हि० प्र० राज्य आयुर्वेदिक फ़ार्मेसी ऑफिसर महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। राकेश जम्बाल को सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव के लिए हुए मतदान में कुलदीप चंदेल विजय रहे।
अनिल पराशर को महासंघ का कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए जिल्ला कुल्लू संघ के वर्तमान अध्यक्ष नील राठौर, जिला चंबा से केवल कृष्ण,जिला सोलन से गुरुचरण,जिला सिरमौर से उपेंद्र ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना गया! जिला कांगडा के राकेश कुमार, जिला हमीरपुर से पवन कुमार को संयुक्त सचिव, जिला उना से अरविंद और जिला किन्नौर से जितेंद्र नेगी को लेखा परीक्षक, मण्डी से चेत राम पराशर को सर्वसम्मति से सलाहकार चुना गया।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment