Tuesday, April 4, 2023
Home
chairman
HPU
डॉ. विकास सिंह को एचपीयू शिमला में राजनीतिक शास्त्र विभाग का चेयरमैन किया गया नियुक्त ।
डॉ. विकास सिंह को एचपीयू शिमला में राजनीतिक शास्त्र विभाग का चेयरमैन किया गया नियुक्त ।
डॉ. विकास सिंह को हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में राजनीतिक शास्त्र विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।इस संबंध में कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा डॉ.विकास सिंह हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय कोर्ट के सदस्य भी है और डॉ. बीआर अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।डॉ.विकास सिंह आनी खण्ड की ग्राम पंचायत डिंगीधार के गांव टोगी के निवासी है।
1995 के बाद कमीशन पास करके इन्होंने शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश और आनी में अपनी सेवाएँ दी। इसके बाद 22 जून 2006 में लोकसेवा आयोग द्वारा कमीशन उतीर्ण कर के ये कॉलेज केडर में आए और राजकीय महाविद्यालय आनी और बंजार में अपनी बेहतरीन सेवाएँ दी। 2016 में इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में अपनी सेवा देना शुरू की। डॉ.विकास एमए, एमफ़िल तथा पीएचडी राजनीतिक शास्त्र, एमए दर्शन शास्त्र, जर्नलिसम और मास कम्यूनिकेशन में स्नातक डिग्री तथा योग में गोल्ड मेडलिस्ट है, इन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा भी उतीर्ण की है। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में दूसरी बार राजनीतिक विभाग का चेयरमेन बनाए जाने पर आनी क्षेत्र वासियों ने इन्हें बधाई दी है।
Tags
# chairman
# HPU
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
HPU
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment