भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आनी मण्डल ने भाजपा की स्थापना के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत दलाश के जोगेश्वर महादेव मंदिर के परिसर की सफाई की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के आनी मण्डल के अध्यक्ष वेद ठाकुर ने की।
जबकि आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार और भाजपा के आनी मण्डल के अध्यक्ष अमर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला आईटी संयोजक आशीष शर्मा ने बताया कि यह कार्य प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।
भाजपा पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के चलते 14 अप्रैल तक विभिन्न सेवा कार्य कर विशेष सेवा अभियान चलाएगी ।
भाजपा जिला अध्यक्ष, मण्डल , शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्ष भी दीवार लेखन का कार्य के साथ मिठाई और फल बांटेंगे, सफाई अभियान, रक्तदान के अलावा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से इसे मनाएंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ सफाई करके माल्यार्पण करेंगे।
इस दौरान बाबा साहेब के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.