Thursday, April 6, 2023
Home
case
HP
Kullu
police
चरस
कुल्लू पुलिस ने अलग- अलग मामलों में 7 तस्करों से बरामद की 2 किलो 636 ग्राम चरस।
कुल्लू पुलिस ने अलग- अलग मामलों में 7 तस्करों से बरामद की 2 किलो 636 ग्राम चरस।
जिला कुल्लू में नशे के सौदागरों पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस ने टीम 24 घंटों के भीतर अलग -अलग मामलों में 2 किलो 636 ग्राम चरस बरामद की है। सभी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किए गए है ।
पहले मामले में पुलिस थाना बंजार की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गांड़ी नम्बर HP37G8622 की नियमानुसार चैकिंग की गई तो गाड़ी चालक रविन्द्र शर्मा पुत्र देश राज गांव रक्कड़ डाकघर कुरुल थाना भवारना तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा तथा नरेन्द्र कुमार पुत्र धर्म चंद गांव जसू डाकघर सुलह थाना भवारना तहसील पालमपुर जिला कागंड़ा के कब्जे से 928 ग्राम चरस बरामद की गई है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।
दूसरे मामले में पुलिस थाना भुन्तर की पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान टिकम राम पुत्र लाल सिंह गांम ग्रांमग डाकघर भुट्टी तहसील, थाना व जिला कुल्लू हि0 प्र0 के कब्जे से 27 ग्रांम चरस बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है ।
तीसरे मामले में जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान सुन्दर सिंह पुत्र मोती राम निवासी गांव कालंग डाकघर शालंग तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 760 ग्रांम चरस बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।
चौथे मामले में जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान जगबिन्द्र सिंह पुत्र सतबीर सिंह निवासी गांव अलीपुर डाकघर घामरोज तहसील सोना थाना भौंडसी जिला गुरुग्रांम हरियाणा व योगेश कुमार पुत्र सुशिल कुमार निवासी गांव अलीपुर डाकघर घामरोज तहसील सोना थाना भौंडसी जिला गुरुग्रांम हरियाणा के कब्जे से 502 ग्रांम चरस बरामद की है । दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।
पांचवे मामले में पुलिस चौकी मणिकरण की पुलिस ने गश्त के दौरान रितिक गर्ग पुत्र परमानंद गर्ग निवासी मकान नम्बर 547 श्री गंगा नगर पुलिस थाना कोतवाली के कब्जे से 419 ग्रांम चरस बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।
Tags
# case
# HP
# Kullu
# police
# चरस
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
चरस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment