Wednesday, April 5, 2023
Home
ambulance
jagat singh negi
Kinnaur
7 से 13 अप्रैल तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर।
7 से 13 अप्रैल तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 07 से 13 अप्रैल, 2023 तक किन्नौर जिले के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह एक्स-रे मशीन का उद्घाटन, एम्बुलेंस को हरी-झंडी, वोल्वो बस की शुरूआत करेंगे। इसके अतिरिक्त, राजस्व मंत्री जन-समस्याओं को सुनेंगे व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 07 अप्रैल को सांय 4 बजे विश्राम गृह कल्पा पहुँचेंगे। 08 अप्रैल को प्रातः 8ः30 बजे छोटा-कम्बा के लिए रवाना होंगें तथा 10 बजे छोटा-कम्बा व दोपहर 2 बजे बड़ा-कम्बा में आम जनता की जन-समस्याएं सुनेंगें। इसके उपरान्त, वह सांय 5 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा शुरू की जा रही टापरी बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ करेंगे।
कैबिनेट मंत्री 09 अप्रैल को कल्पा विश्राम गृह में ठहराव करेंगे। जगत सिंह नेगी 10 अप्रैल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के किन्नौर प्रवास आगमन पर उनका पूह हैलीपैड में स्वागत करेंगे तथा 10 व 11 अप्रैल को उनके साथ उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला व तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक तथा दोपहर 2 बजे एफ.आर.ए के संवेदिकरण के लिए अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ जिला सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओ (आई.टी.डी.पी) में बैठक करेंगे। 13 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे जगत सिंह नेगी क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ के लिए आई.सी.आई.सी.आई बैंक रिकांग पिओ द्वारा प्रदान की गई एक्स-रे मशीन का उद्घाटन तथा 3 एम्बुलेंस को हरी-झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। इसके उपरान्त वह दोपहर 2 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें।
Tags
# ambulance
# jagat singh negi
# Kinnaur
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kinnaur
Tags
ambulance,
jagat singh negi,
Kinnaur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment