Tuesday, April 4, 2023
Home
DSP
Satluj
Student
suicide
सतलुज नदी में मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, जगातखाना पुल से लगाई थी छलांग।
सतलुज नदी में मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, जगातखाना पुल से लगाई थी छलांग।
रामपुर में मंगलवार को आईटीआई के छात्र का शव सतलुज नदी मे मिला है। मृतक ने शुक्रवार रात को जगातखाना पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या की थी। मंगलवार को पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से छात्र का शव नदी से बाहर निकाला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को रात के समय ब्रौ थाना के जगातखाना पुल से एक व्यक्ति ने सतलुज नदी में छलांग लगाई। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक अप्रैल को ब्रौ थाना में दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही ब्रौ थाना और रामपुर थाना पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी।
लापता युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया, जिसकी मदद से मंगलवार को जगातखाना पुल के पास नदी से शव को निकाला गया। मृतक की पहचान अंकुश कुमार (19वर्ष) पुत्र संजय कुमार निवासी गांव सुदाली डाकघर नरेण तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। अंकुश आईटीआई चाटी जिला कुल्लू में ट्रैनिंग कर रहा था ।मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने की।
Tags
# DSP
# Satluj
# Student
# suicide
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
suicide
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment