निरमंड विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुनन
में आंगनबाड़ी केंद्र गांवबील में पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तुनन के प्रधान श्रीमति चन्द्रा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की | सर्वप्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति पुष्पा देवी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया |आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तत्पश्चात पोषण दिवस मनाने अमिनिया,संतुलित आहार,नशा मुक्ति बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की |उसके बाद जे बी टी अध्यापक श्री लायक राम ने पोषण पखवाड़ा ,व्यक्तिगत स्वच्छता बारे जागरूक किया | प्रधान ग्राम पंचायत तुनन श्रीमति चन्द्रा देवी ने अपने विचारों से समस्त महिलाओं को जानकारी प्रदान करते हुए करते हुए अनीमिया ,नशा मुक्ति तथा स्वच्छता जागरूक करने का आवाहन किया | इस
कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान श्रीमति सीमा देवी ने गीत के माध्यम से सभी का मनोरंजन करवाते हुए सभी को नशे बारे सचेत करवाया |
अंत मे एक रैली भी निकाली गई तथा पोषण पखवाड़ा, संतुलित आहार व नशा मुक्ति बारे जागरूक किया गया हैं |
इस मौके पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता श्री मति पुष्पा देवी ,जे बी टी अध्यापक श्री लायक राम,महिला मंडल प्रधान श्री मति सीमा देवी,एकल विद्यालय आचार्या श्री मति कुब्जा देवी,वार्ड सदस्य गांवबिल श्रीमति मीरा देवी ,महिला मंडल गांवबील सचिव
श्रीमति वन्दना देवी,आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमति संतोष कुमारी,गांव प्रमुख एकल विद्यालय श्रीमति कुशला देवी तथा निशा,हेमा,सपना ,नीलम ,चन्द्रकला, शारदा,रजनी,सुनीता आदि उपस्थित रहे|
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.