निरमंड विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के अधीन आंगनबाड़ी केंद्र कशोली में पोषण पखवाड़ा किया आयोजित | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 24, 2021

    निरमंड विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के अधीन आंगनबाड़ी केंद्र कशोली में पोषण पखवाड़ा किया आयोजित |

    गब्बर सिंह वैदिक,ब्यूरो, ब्रो-जग़ातखाना

    निरमंड विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के अधीन आंगनबाड़ी केंद्र कशोली में पोषण पखवाड़ा आयोजित किया  गया|  इस कार्यक्रम में
    उप स्वास्थ्य केंद्र कशोली  की सी एच ओ श्रीमति अरुणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | सर्वप्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति डाला मणि ने कार्यक्रम में आए अतिथियों  का स्वागत व आभार व्यक्त किया | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने  तत्पश्चात पोषण दिवस मनाने अमिनिया,संतुलित आहार,नशा मुक्ति बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की | उसके बाद स्थानीय आशा कार्यकर्ता श्रीमति अनिता देवी ने पोषण पखवाड़ा ,व्यक्तिगत स्वच्छता बारे जागरूक किया |उप स्वास्थ्य केंद्र कशोली की सी एच ओ  श्रीमति अरुणा ने जानकारी प्रदान करते हुए करते हुए अनीमिया ,नशा मुक्ति तथा स्वच्छता जागरूक करने का आवाहन किया |
     कार्यक्रम में महिला मंडल नालागई व महिला मंडल कटेड की महिलाओं ने भाग लिया औऱ एक रैली भी निकाली गई तथा पोषण पखवाड़ा, संतुलित आहार व नशा मुक्ति बारे जागरूक किया गया हैं|
    इस मौके पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति डाला मणि ,आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमति गुंजन भारती,महिला मंडल कटेड व महिला मंडल नाला गई की महिलाएं, स्थानीय आशा कार्यकर्ता अनिता देवी व उप स्वास्थ्य केन्द्र कशोली की सी एच ओ मौजूद रही |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.