निरमंड खंड की पोशना पंचायत की ग्राम सभा सत्तर प्रतिशत कोरम के साथ पास | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, March 5, 2021

    निरमंड खंड की पोशना पंचायत की ग्राम सभा सत्तर प्रतिशत कोरम के साथ पास |

    गब्बर सिंह वैदिक,ब्यूरो ब्रौ - जगातखाना
    (अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल) 

    ग्राम पंचायत पोशना में पहली ग्राम सभा का आयोजन 5 मार्च को किया गया | जिसमें ग्राम वासियों ने  बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा 70% कोरम के साथ ग्राम सभा को पास किया | ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती पूजा ठाकुर ने पोशना पंचायत को मॉडल बनाने का संकल्प लिया | उप प्रधान श्री छाया राम ने क्षेत्र के विकास में एकजुट होकर काम करने की प्रतिज्ञा ली | पंचायत सचिव श्री कुलवंत सक्सेना ने हर योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आश्वासन दिलाया | पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अमला कश्यप ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता के लिए लागू करने का आश्वासन दिलाया | ग्राम सभा में जल शक्ति विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया | इस सभा में पंचायत भवन निर्माण, अधूरे पड़े हुए कार्यों,  पानी की समस्या ,एम्बुलेंस रोड ,मनरेगा कार्यों पर चर्चा की गई | इसके साथ FRA  कमेटी ,सैनिटेशन कमेटी, आपातकालीन कमेटी, सतर्कता कमेटी का भी गठन किया गया |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.