आनी क्षेत्र में एमoएलoएoश्री किशोरी लाल सागर 3 अप्रैल को दलाश गांव में जन शिकायतें सुनेंगे और मौके पर उपस्थित अधिकारी शिकायतों का निराकरण करेंगे |
विद्युत उप मंडल आनी में कनिष्ठ अभियंता के 4 पद रिक्त होने पर कामरेड नेता लोकेंद्र कुमार ने सरकार पर आनी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है | उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि सरकार जल्द इन पदों को नहीं भरेगी तो सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा |
खंड विकास अधिकारी आनी जीoसीo पाठक को ललित जैन निदेशक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी (मनरेगा) और ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया |
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में खेल खेलो नशा छोड़ो खंड स्तरीय कार्यक्रम विकासखंड निरमंड के अंतर्गत बागी पुल में आयोजित हुआ | इस कार्यक्रम में महिला मंडल डीम ने रस्साकशी स्पर्धा जीती |
उप तहसील निथर विकासखंड निरमंड के अंतर्गत दुराह में कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण के तत्वाधान में एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया | इसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की |
इस विडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.