ग्राम पंचायत भालसी के पडाया गांव के युवकों ने किया युवक मंडल का गठन | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, March 12, 2021

    ग्राम पंचायत भालसी के पडाया गांव के युवकों ने किया युवक मंडल का गठन |

    विकासखंड  निरमंड की ग्राम पंचायत भालसी के पडाया गांव के युवाओं द्वारा वार्ड पंच श्री अजीत सिंह की अध्यक्षता में युवक मंडल का गठन किया गया | जिसमें सर्वसम्मति से दलजीत कुमार को प्रधान,चेतराम को उप प्रधान,लोचन सिंह को सचिव, देवी सिंह को कोषाध्यक्ष,पदम सिंह को सलाहकार, भगत राम को मुख्य सलाहकार तथा गोपाल ,देवी दयाल , जय सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया | इसके अलावा अजीत सिंह ,राकेश ,राजेश अमरचंद ,जीवन , मोलक राम ,केवल राम ,रमेश चंद, चमन लाल , पेगाराम , दिलाराम , ईशान आदि भी युवक मंडल के सदस्य बने | इस युवक मंडल के गठन का मुख्य उद्देश्य  सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लाभ  उठाना है ताकि गांव का विकास हो सके |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.