अखंड भारत दर्पण
लीला चन्द जोशी
(निरमंड)
(9 मार्च 2021)
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू एवं युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम व कैच द रैन कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड निरमंड के टिकरू में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत की प्रधान सुषमा कटोच ने शिरकत की। विशेषt अतिथि के तौर पर पूर्व प्रधान जगदीश चंद व राम सिंह कटोच निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला मंडलों द्वारा रंगारंग कुल्लू लोक नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए । और युवाओं एवं महिलाओं द्वारा भाषण एकल गान, नुक्कड़ नाटक, के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का भी संदेश दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना वृत्त केंद्र बागीपुल की सुपरवाइजर सुशीला डोगरा अपने आंगनबाड़ी स्टाफ सहित कार्यक्रम में मौजूद रही। सुपरवाइजर सुशीला ठाकुर ने अपनी विभागीय जानकारी साझा की। वही मुख्य अतिथि ने जनसमूह को संबोधित करते हुए,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। और जल संरक्षण पर भी अपना प्रकाश डाला। निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राम सिंह कटोच ने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर वार्ड सदस्य बाल कृष्ण, जवना ठाकुर , सुषमा देवी, युवा मंडल टिकरू के प्रधान गुमात सचिव अजय जोशी, ,नोडल प्रधान गंगा जोशी , राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी मोहन भारती,महिला मंडल टिकरू की प्रधान मीना देवी सचिव सलोचना देवी,सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.