गब्बर सिंह वैदिक,ब्यूरो ब्रौ - जगातखाना
(अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत ब्रो और पोशना की पंचायत समिति सदस्य श्री मति अमला कश्यप की अध्यक्षता में मनाया गया।इस कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत ब्रो श्री मति शशि कटोच और प्रधान ग्राम पंचायत पोशना श्री मति पूजा ठाकुर भी शामिल रही!कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्या श्री मति अमला कश्यप ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व महिलाओं के अधिकारो की जानकारी दी! इस मौके पर महिला मंडल पोशना,महिला मंडल पनाशा और महिला मंडल खदीर ने रगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व एकल विद्यालय की कार्यकर्ताएं भी शामिल रही। साथ ही साथ समिति सदस्य श्री मति अमला कश्यप ने इस उपलक्ष पर अस्पताल जाकर मरीजो फ़ल भी बांटे।
कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र रन्दल की स्वास्थ्य कर्मी ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे मे महिलाओ को अवगत कराया औऱ आशा कार्यकर्ताओ ने हाथ सबंधी साफ सफाई के बारे में जानकारी दी।
Best Digital Marketing Services – Click Here








No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.