Tuesday, March 30, 2021
Home
Unlabelled
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा में किया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन |
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा में किया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन |
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम चंद जसवाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा तथा इसके साथ साथ बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव तथा नशा से बचने के लिए जागरूकता संदेश दिया | विद्यालय के प्रांगण मे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बच्चों
को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई |कार्यक्रम के संचालक श्री अजीत डोगरा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत अध्यापक श्री यज्ञा दत्त व श्री राम लाल जी ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने को कहा तथा इस अवसर पर विद्यालय के डी0पी0 ई श्री दयानंद ठाकुर,सुदर्शन,श्याम रांटा,ओम प्रकाश,गधीरी लाल,बलदेव आदि शिक्षक मौजूद रहे |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment