गब्बर सिंह वैदिक,ब्यूरो ब्रौ - जगातखाना
(अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
---निरमंड खण्ड ग्राम पंचायत जगतखाना में खुले में कूड़ा फेंकर बीमारियों को दिया जा रहा न्यौता---
निरमंड खण्ड ग्राम पंचायत जगतखाना में खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है।इस स्थान के लगभग सौ मीटर दायरे में पंचायत भवन,देव भूमि मॉडर्न पब्लिक स्कूल,राधास्वामी सत्संग व्यास,पुलिस थाना,बिजली विभाग तथा हिमाचल ग्रामीण बैंक के कार्यालय है।लोगों द्वारा कूड़ा इस नाले में फेंका जाता है।यहाँ से रोड़ और रास्ता थाचवा और भडैल के लिए जाता है।दिनभर चलने वाले राहगीर व स्कूल के बच्चों को गन्दगी से होकर गुजरना पड़ता है।कोरोना काल के बाद अब स्कूल भी खुल चुके हैं।यह गन्दगी गम्भीर बीमारियों को न्यौता दे रही है।नवगठित ग्राम पंचायत जगतखाना के प्रधान श्री सतीश कुमार(शाह जी )से बात की तो उन्होंने घर घर जाकर कूड़ा ना फेकने के निर्देश दे दिए हैं।लेकिन लोगों द्वारा कूड़ा इसी स्थान पर फेंका जा रहा है।
ग्राम पंचायत जगतखाना,सरकार व प्रशासन से मांग करते है कि इस विषय मे कड़ा संज्ञान लें।ताकि आने वाले समय में गम्भीर बीमारियों से बचा जा सके।
वीडियो रिपोर्टिंग :-
लोकेन्दर सिंह वैदिक
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.