विकासखंड आनी के मेला ग्राउंड में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, March 8, 2021

    विकासखंड आनी के मेला ग्राउंड में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस |

    8 मार्च को मेला ग्राउंड आनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया | नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की तथा उनके साथ प्रशासन की पूरी टीम भी इस कार्यक्रम में मौजूद रही | इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों महिला मंडलों , स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं तथा स्कूली छात्राओं ने भाग लिया | इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं तथा स्कूली छात्राओं के द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | आंगनवाड़ी
    कार्यकर्ताओं ने "बेटी है अनमोल" लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को जागरूक करवाया | इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में आरती स्वयं सहायता समूह द्वारा लोकल सिड्डू बनाए व खिलाए गए तथा स्वयं सहायता समूह नालदेरा व सरस्वती समूह की महिलाओं द्वारा घर सजावट के सामान व अनाज की प्रदर्शनी में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | इस दिवस के मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया |

    No comments:

    Post a Comment