Monday, March 1, 2021
Home
Unlabelled
ग्राम पंचायत ब्रो की प्रधान शशि कटोच की अध्यक्षता में आयोजित की पहली विशेष ग्राम सभा
ग्राम पंचायत ब्रो की प्रधान शशि कटोच की अध्यक्षता में आयोजित की पहली विशेष ग्राम सभा
( अखंड भारत दर्पण,राष्ट्रीय समाचार पोर्टल )
पंचायत प्रधान व पूर्व जिला परिषद् सदस्य शशि कटोच की अध्यक्षता में पहली विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया | जिसमें उन्होंने पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पंचायत के विकास के लिए अपना पूर्ण योगदान करेंगे और यह भी आश्वासन दिलाया कि पंचायत समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगी | चाहे वह समस्या बाईपास सड़क , पेयजल की ,सीवरेज की या कूड़े के सही निपटान की समस्या हो | उन्होंने जनता से अपील कि वे पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी तरह रुकावट न डालें और यदि किसी कार्य को लेकर उनके मन में शंका को दूर करने के लिए सीधे पंचायत प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं | उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वार्ड के व्यक्ति के विकास के लिए समान रूप से प्रयत्न किए जाएंगे |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment