अखंड भारत दर्पण
लीला चन्द जोशी
ग्राम पंचायत नोर में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल पजैण्डा, विझली, नोर , वडनाह, शलाट, ईशवा , स्वयं सहायता समूह शलाट, तरीना, नगाड़ी व रठोह की महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुमारी सुरेंद्र कौर अन्य अतिथियों में डॉक्टर हुयेंद्रा ठाकुर HDO निरमंड , वन विभाग बीटगार्ड तिलक राज , डॉक्टर प्रेमचंद सुपरवाइजर वृत बागीपुल सुशीला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत नोर काहन चंद जोशी, सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा व प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। महिलाओं को देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए और आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए । ग्राम पंचायत प्रधान काहन चंद जोशी ने महिलाओं के उत्साह को देखते हुए सबसे पहले नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि जगत - जननी नारी के सम्मान में आज का दिन हम उत्सव के तौर पर मना रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं । उन्होंने सभी अतिथि गणों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया और सदैव नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया। सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इनका लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here






No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.