हिमाचल के 4 नगर निगमों सहित 6 नगर पंचायतों में 7अप्रैल को होगा मतदान | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 13, 2021

    हिमाचल के 4 नगर निगमों सहित 6 नगर पंचायतों में 7अप्रैल को होगा मतदान |

    हिमाचल निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में हाल ही में गठित 4 नगर निगमों तथा छह नगर पंचायतों में होने वाले चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है | हिमाचल के चार नगर  निगम पालमपुर ,सोलन , मंडी ,धर्मशाला सहित जिला कुल्लू की आनी व निरमंड जिला सोलन की  कंडाघाट जिला ऊना के अम्ब जिला शिमला के चिडगाव व नेरवा में 7  अप्रैल को मतदान होगा | चुनावों की अधिसूचना जारी होते हैं संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है | इस बार चारों नगर निगमों में पार्टी  चिन्हों पर चुनाव करवाए जाएंगे | इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 22 से 24 मार्च 2021 तक जमा करा सकते हैं जिनकी जांच 25 मार्च 2021 को निर्वाचन /सहायक निर्वाचन अधिकारी करेंगे | निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 27 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं | 7 अप्रैल को प्रातः 8 से 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा | मतदान समाप्ति के तुरंत बाद नगर मुख्यालय में मतगणना की जाएगी |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.