भाजपा किसान मोर्चा मंडल रामपुर की बैठक श्री बंसीलाल की अध्यक्षता में हुई संपन्न | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 13, 2021

    भाजपा किसान मोर्चा मंडल रामपुर की बैठक श्री बंसीलाल की अध्यक्षता में हुई संपन्न |

    गुर दास जोशी, 
     ब्यूरो रामपुर बुशहर
     अखंड भारत दर्पण
     मार्च 13
    भाजपा किसान मोर्चा मंडल रामपुर की विशेष बैठक बंसीलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई |   इस बैठक में महासू जिला के प्रभारी सुनील ठाकुर (प्रदेश सचिव )तथा प्रदेश प्रवक्ता कुलबीर खूंद जी विशेष रूप से उपस्थित  रहे | बैठक में किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे हैं कृषि कानून अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की गई | किसान मोर्चा रामपुर मंडल ने कृषि कानून के समर्थन में 5000 किसानों के हस्ताक्षर तथा इस कानून से संबंधित प्रपत्र को बांटने का कार्य पूर्ण कर लिया है | बैठक में किसान मोर्चा की ओर से हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी बनाने के अभियान पर भी चर्चा की गई | मंडल द्वारा लगभग 1000 से अधिक किसान प्रहरी तैनात कर दिए गए हैं | बाकी का कार्य 30 मार्च तक पूर्ण कर दिया जाएगा | किसानों की ओर से हस्ताक्षरित प्रपत्र 15 मार्च को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे | इस बैठक में महामंत्री रूपेंद्र खूंद,ज्योति लाल, अध्यक्ष  देश दीप , गौतम ,देवी सिंह मेहता, मीडिया प्रभारी शशि भूषण और शिशी राम ,बंसीलाल , प्रदीप सरकैक तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.