गब्बर सिंह वैदिक,ब्यूरो ब्रौ - जगातखाना
जिला कुल्लू विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत तुनन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांवबील में आज शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई I जेबीटी अध्यापक श्री लायक राम ने शिक्षा संवाद में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की Iतत्पश्चात प्रभारी अध्यापक श्री टीकम राम द्वारा 8 मार्च से शुरू होने वाली पांचवी की परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई तथा FA-4 का परीक्षा मूल्यांकन अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया | इसके साथ ही पहली तथा तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को वर्ष 2020 की मुफ्त वर्दी व बैग भी वितरित किए गए |
(अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.