ओशन एनजीओ ने राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सौजन्य से साहु गांव में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस I - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 10, 2021

    ओशन एनजीओ ने राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सौजन्य से साहु गांव में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस I

    हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सौजन्य से चलाए जा रहे लक्षित हस्तक्षेप  परियोजना के माध्यम से ओशन एनजीओ द्वारा गांव साहु में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया | इस कार्यक्रम में गांव की 45 महिलाओं ने भाग लिया |इस कार्यक्रम में साहु गांव की प्रधान श्रीमती पूजा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | उन्होंने बताया कि आज का दिन भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है | आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र है जिसमें महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है तथा उन्हें पुरुषों से कम आंका जाता है | इसके लिए सभी को अपनी सोच बदलनी होगी| इसके पश्चात परियोजना प्रबंधक अनुबाला ने बताया कि आज किसी भी कुछ क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है | महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर विभिन्न उच्च पदों पर विराजमान है | इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों से भी अवगत करवाया | इसके साथ उन्होंने बताया कि लक्षित हस्तक्षेप परियोजना विशेषकर महिला स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है | जो महिलाएं घरों के कामकाज में व्यस्त होने के कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखती उन्हें  परियोजना की टीम घर-घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करवा रही है ताकि महिलाएं स्वस्थ और सुरक्षित रह सके | इस अवसर पर परियोजना के कार्यकर्ता निशांत ,किसनी , पिंकी, बेबी ,राधा मोनिका आदि भी उपस्थित रहे |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.