पूरे प्रदेश में दिखा बैंक हड़ताल का प्रभाव| - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, March 15, 2021

    पूरे प्रदेश में दिखा बैंक हड़ताल का प्रभाव|

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले 9 यूनियनों ने सोमवार से 2 दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है | यह हड़ताल यूनियंस ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में की है | बैंकों में हड़ताल 15 और 16 मार्च को रहेगी | पिछले महीने वित्त मंत्री सीतारमण ने आम बजट पेश करते समय दो राष्ट्रीय बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी | जिसका निजीकरण वित्त वर्ष 2021 -22 में किया जाना है |इस हड़ताल में 10 लाख कर्मचारी शामिल होंगे | बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर पूरे देश में देखने को मिला | बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से सोमवार को दिन भर लोगों को लेन-देन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा  |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.