Monday, March 15, 2021
Home
Unlabelled
आनी में समग्र शिक्षा अभियान का हुआ आयोजन ।
आनी में समग्र शिक्षा अभियान का हुआ आयोजन ।
लोकेश ब्यूरो आनी
अखंड भारत दर्पण
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखंड आनी में सामुदायिक सहभागिता व जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें एसएमसी सदस्यों, शिक्षकों तथा स्थानीय जनता ने भाग लिया | इस कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए |
इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी के प्रधानाचार्य लालमन चंदेल, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के प्रवक्ता मनमोहन शर्मा, राकेश भारद्वाज ,राजेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मनीषा वर्मा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के प्रवक्ता कुंदन शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश के प्रवक्ता डोला राम शर्मा ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के शिक्षक पोविंदर चौहान, राजकीय उच्च पाठशाला रोवा के शिक्षक अमन शर्मा शामिल है |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment