वन मंडल आनी ने राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में किया जागरूकता शिविर का आयोजन | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, March 11, 2021

    वन मंडल आनी ने राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में किया जागरूकता शिविर का आयोजन |


    लोकेश ब्यूरो आनी 
     *अखंड भारत दर्पण* 
    हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है | इसी कड़ी में वन मंडल आनी /निरमंड  (लुहरी ) ने वन संरक्षण प्रचार टीम की सहायता से राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | इस टीम ने गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जंगलों को आग से बचाने के उपाय तथा वनों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की | एसडीएम आनी श्री चेत  सिंह  ने मुख्य अतिथि के रूप में इस शिविर में शिरकत की | उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से सिर्फ वन संपदा को ही नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि पर्यावरण, वन्यजीवों तथा वनस्पति को भी भारी नुकसान पहुंचता है | उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाना केवल विभाग की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सभी लोगों की जिम्मेदारी है | इस मौके पर वन मंडल आनी (लुहरी ) के डीएफओ के बी नेगी और वन मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.