अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है | महिलाओं ने अपने अदम्य साहस तथा अथक प्रयासों से कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास तथा उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से ही प्रदेश में महिलाओं की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। प्रदेश
सरकार का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रयास किया जाए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.