अखंड भारत दर्पण (राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
विकासखंड निरमंड ठारला बीट के अंतर्गत आने वाले जंगल रोडी में कल शाम तकरीबन 7:30 बजे कुछ शरारती तत्वों आग लगा दी | आग इतनी भयंकर थी कि हर कोई देखकर दंग रह गया | आगजनी की खबर सुनते ही ठारला तथा अरसु बीट के वनरक्षक मौके पर पहुंचे | युवा मंडलों, महिला मंडलों तथा गांववासियों के अथक प्रयासों के बाद आग पर तकरीबन 9:30 बजे काबू पा गया | लेकिन सुबह उठकर जब देखा तो आग ने फिर से विकराल रूप धारण कर लिया था | सभी क्षेत्रवासी आग बुझाने के लिए फिर से रवाना हुए और बड़ी मुश्किलों के बाद आग बुझाई गई I इस मौके पर ठारला बीट के वन रक्षक मुकेश, अरसू बीट के वन रक्षक रविंद्र सिंह ,आज़ाद भगत सिंह युवा मंडल गागनी के प्रधान ओम प्रकाश (आशु), सचिव नेजा राम (नीटू),लायक राम, करतार तथा सम्पूर्ण सदस्य , युवा मंडल तंगूर के प्रधान रोहित सचिव योगराज, पुष्पेंदर, काकू,सोनू,पूर्ण चंद,कैलाश,मनमोहन, प्रताप तथा सभी सदस्य ।
महिला मंडल रेउशल की सदस्यों के साथ प्रधान मीना देवी और गांव
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.