विटिलिगो की वजह से त्वचा पर पड़ जाते हैं सफेद रंग के धब्बे, जानें इस बीमारी के लक्षण और कारण - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 12, 2024

    विटिलिगो की वजह से त्वचा पर पड़ जाते हैं सफेद रंग के धब्बे, जानें इस बीमारी के लक्षण और कारण

     विटिलिगो, इस बीमारी की वजह से ही आपकी स्किन पर वाइट कलर के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको इस बीमारी के कुछ लक्षणों और कारणों के बारे में बताएंगे

    विटिलिगो एक तरह का क्रॉनिक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। जब आपके स्किन सेल्स पर अटैक किया जाता है, तब आपकी स्किन कलर यानी पिगमेंट खोने लगती है। यही वजह है कि इस बीमारी की वजह से आपकी स्किन पर वाइट कलर के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इस तरह के धब्बे आपकी बॉडी के किसी भी हिस्से पर दिखाई दे सकते हैं। विटिलिगो के लक्षण अक्सर कम उम्र में ही दिखने लगते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।  


    जरूरी है लक्षणों को पहचानना 

    विटिलिगो के मुख्य लक्षणों में हाथों, पैरों, बांहों और फेस पर सफेद धब्बे दिखाई दे सकते हैं। आपको अपनी स्किन के साथ-साथ अपने बालों पर भी विटिलिगो के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको स्कैल्प, पलक, दाढ़ी, भौं पर भी वाइट कलर के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। आपको इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

    विटिलिगो के कारण

    अगर आपके परिवार का कोई सदस्य इस बीमारी का शिकार बन चुका है, तो आप भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा सनबर्न या फिर किसी केमिकल के संपर्क में आने से भी आप विटिलिगो का शिकार बन सकते हैं। दरअसल, केमिकल्स विटिलिगो को ट्रिगर करने का काम कर सकते हैं इसलिए केमिकल्स से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा

    क्या है इस बीमारी का ट्रीटमेंट?

    कुछ लोगों में ये बीमारी बढ़ती उम्र के साथ खुद-ब-खुद ठीक होने लगती है। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत नहीं है। विटिलिगो के ट्रीटमेंट के लिए आपको किसी स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करना चाहिए। त्वचा विशेषज्ञ ही आपको इस बीमारी से छुटकारा पाने के सही तरीके के बारे में बता सकता है


    News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.