पेरिस ओलंपिक में भारत: मनु, सात्विक-चिराग और लक्ष्य चमके, हॉकी में रोमांचक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
पेरिस ओलंपिक में पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां कुछ निशानेबाजों को निराशा हाथ लगी, वहीं अपना दूसरा ओलंपिक खेल रहीं मनु भाकर ने ओलंपिक खेलों में भारत के अभियान के पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा प्रीति पंवार ने मुक्केबाजी में 5-0 की जीत के साथ भारत के पहले दिन को खत्म किया। हालांकि, अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला युगल की जोड़ी को ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में कोरिया की किम-कॉन्ग की जोड़ी से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-10 से हरा दिया। प्रीति ने वियतनाम की वो किम को 5-0 से हराया। मनु रविवार को स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। बैडमिंटन में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और लक्ष्य सेन ने जीत के साथ आगाज किया और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम ने भी पहला मुकाबला जीता। पहले दिन भारत के नाम कोई पदक नहीं आया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.