Jharkhand Train Mishap: हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन झारखंड में बेपटरी, छह यात्री घायल; बचाव अभियान जारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 30, 2024

    Jharkhand Train Mishap: हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन झारखंड में बेपटरी, छह यात्री घायल; बचाव अभियान जारी

     Jharkhand Train Mishap: हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन झारखंड में बेपटरी, छह यात्री घायल; बचाव अभियान जारी



    झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे छह यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी

    पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास सुबहर तीन बजकर 45 मिनट पर हुई। बड़ाबांस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 10-12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में छह यात्री घायल हुए, जिन्हें बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

    एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा में हुई। हादसे में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल हैं। घायलों का आकलन किया जा रहा है।  

    रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर- 
    टाटानगर : 06572290324
    चक्रधरपुर : 06587 238072
    राउरकेला: 06612501072, 06612500244
    हावड़ा: 9433357920, 03326382217
    रांची: 0651-27-87115.
    एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
    एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
    केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
    सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
    पी एंड टी 022-22694040
    मुंबई: 022-22694040
    नागपुर: 7757912790

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.