Kullu News: पलचान से सटे सरेही नाले ने फिर धरा रौद्र रूप, मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 31, 2024

    Kullu News: पलचान से सटे सरेही नाले ने फिर धरा रौद्र रूप, मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद

     Kullu News: पलचान से सटे सरेही नाले ने फिर धरा रौद्र रूप, मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद  

     हिमाचल : हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। सोलंग घाटी के पलचान क्षेत्र में सरेही नाले ने फिर से रौद्र रूप धारण कर लिया है। नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी सड़क के ऊपर बहने लगा है। इसके कारण मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। पलचान गांव के निवासी अभी भी चिंतित हैं, क्योंकि हाल ही में बदल फटने की घटना के कारण गांव के 3 मकान बह गए और 5 मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने पुष्टि की है कि नाले के पानी के बढ़ने से मनाली-लेह मार्ग फिलहाल बंद है।

    मुख्यमंत्री ने दिए राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश 
    वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने              स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उन्हें राहत एवं.        बचाव कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।      उन्होंने कहा कि प्रदेश में तमाम जगहों पर भारी  बारिश के चलते हो रही ऐसी घटनाओं पर हमारी    नजर है और प्रशासन राहत कार्यों के लिए हर    जरूरी कदम उठा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश.            के नागरिकों व पर्यटकों से अनुरोध किया कि.        सावधान बरतें और नदी-नालों के पास जाने से बचें।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.