मनु भाकर ने रच दिया इतिहास, ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला, भारत की झोली में गिरा दूसरा ब्रॉन्ज मेडल
Wednesday, July 31, 2024
Home
Media News
ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला, भारत की झोली में गिरा दूसरा ब्रॉन्ज मेडल,मनु भाकर ने रच दिया इतिहास,
ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला, भारत की झोली में गिरा दूसरा ब्रॉन्ज मेडल,मनु भाकर ने रच दिया इतिहास,
Shooter Manu Bhaker : शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। वे एक ही ओलिंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बनी हैं। मनु और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को 16-10 से हराया। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई किया था।
मनिका बत्रा ने सोमवार देर रात खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले में फ्रांस की पृथिका पावाडे को हराकर पेरिस ओलिंपिक टेबल टेनिस विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मनिका ओलिंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। दुनिया की 28वीं रैंकिंग वाली मनिका ने फ्रांस की राजधानी के साउथ पेरिस एरिना 4 में दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी पावाडे को 4-0 (11-9, 11-6, 11-9, 11-7) से हराया।
पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स के चौथे दिन भारतीय प्लेयर्स 5 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शूटिंग, हॉकी, आर्चरी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग शामिल है। मेडल टैली में भारत के नाम सिर्फ एक मेडल है, वो भी शूटर मनु भाकर ने दिलाया है। ऐसे में भारत को मनु से दूसरे मेडल की उम्मीद है। वे सरबजोत के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में थोड़े अंतर से गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई।
पिस्टल के अलावा, शॉटगन शूटर्स ट्रैप की मेंस और विमेंस कैटेगरी के क्वालिफिकेशन मुकाबले हिस्सा लेंगे। मेंस हॉकी के पूल बी में भारतीय टीम के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। शाम 4:45 बजे होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम अर्जेंटीना से 1-1 का ड्रॉ मैच खेलकर आ रही है। टीम इंडिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।
दूसरी ओर आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को कड़ी चुनौती देकर आ रही है। आयरिश टीम को 1-2 की पराजय झेलनी पड़ी है, जो मनोवैज्ञानिक दबाव बनाएगी। भारतीय तीरंदाज मेंस और विमेंस की इंडिविजुअल कैटेगरी में राउंड ऑफ 32 मैच खेलेंगे। पुरुषों में युवा धीरज बोम्मदेवरा एक्शन में होंगे, जबकि महिलाओं में अंकिता भकत और भजन कौर निधाना लगाएंगी।
Tags
# Media News
About MAYANK SHEKHAR MISHRA,DISTRICT REPORTER PRATAPGARH UTTAR PRADESH
Media News
Tags
Media News
Location:
Paris, France
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment