Monday, July 29, 2024
कांवड़ मेले की आड़ में कर रहे थे नशे की तस्करी, हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
* 02 आरोपियों को 151.42 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा।
एसएसपी हरिद्वार पुलिस प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश के अनुपालन में कांवड़ मेले के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस एवं ए एन टी एफ टीम द्वारा दिनांक 28/07/2024 को नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस / गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रलोक तिराहा के पास से चैकिंग के दौरान दो आरोपियों 1. साहिब बरेली उत्तर प्रदेश व 2. फईम वारसी बरेली उत्तर प्रदेश को 151.42 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के साथ धर दबोचा।
* हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए अभियुक्तों का नाम पता :-
1. साहिब पुत्र छन्गा खा निवासी ग्राम गुल्ड़िया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
2. फईम वारसी पुत्र लईक खान निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment