IND vs SL; भारत ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 43 रनों से हराया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 28, 2024

    IND vs SL; भारत ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 43 रनों से हराया

     IND vs SL; भारत ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 43 रनों से हराय


    IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत जीत के साथ की। पहले टी20 मुकाबले में उसने मेजबान श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ढेर हो गई।

    भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि रियान पराग ने केवल 1.3 ओवर की गेंदबाजी कर श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 79 रन की पारी पथुम निसांका ने खेली। निसांका के अलावा कुसल मेंडिस ने 45 रन की पारी खेली।

    श्रीलंका की मजबूत शुरुआत

    214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने अच्छी शुरुआत की। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले संभलकर खेलना शुरू किया बाद में उन्होंने रन बनाने की गति तेज की और श्रीलंका को एक अच्छी नींव दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 गेंद में 84 रन की साझेदारी की।

    श्रीलंका को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया जिन्होंने निसांका को 45 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। दूसरे विकेट के लिए निसांका और परेरा ने तेजी से 56 रन की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन अक्षर पटेल ने एक के बाद एक दो झटके दिए और टीम इंडिया की वापसी करा दी। लेकिन उसके बाद श्रीलंका की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोते रही।

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (58) के आक्रामक अर्धशतकीय पारी और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (40 रन) और शुभमन गिल (34 रन) के अच्छी शुरूआत करने के बाद सूर्यकुमार (26 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी से भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। स्थायी कप्तान बनाये जाने के बाद सूर्यकुमार ने अपने पहले मैच में 26 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने अपना 20वां अर्धशतक जड़ा।

    जायसवाल और गिल की अर्धशतकीय साझेदारी

    जायसवाल और शुभमन गिल (16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी। पंत (33 गेंद, छह चौके, एक छक्का) को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन एक रन से चूक गये।

    पावरप्ले के बाद श्रीलंका की वापसी

    हालांकि श्रीलंका ने इसी स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिये और मैच में वापसी की। गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए। वह दिलशान मदुशंका की गेंद पर मिडऑन पर असिथा फर्नांडो को कैच देकर पवेलियन लोटे। श्रीलंका को दूसरी सफलता वानिंदु हसारंगा ने दिलाई जिन्होंने जायसवाल (21 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) को स्टंप कराया। स्कोर दो विकेट पर 74 रन हो गया।

    पथिराना के नेतृत्व में SL की अच्छी गेंदबाजी

    श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने चार विकेट जबकि मदुशंका, असिथा फर्नांडो और हसारंगा ने एक एक विकेट झटका। धीमी पिच पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों की लेंथ अनियमित थी। लेकिन हसारंगा (चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया। पाथिराना ने कुछ परफेक्ट यार्कर फेंकने के बाद 40 रन देकर चार विकेट झटके।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.