मंत्री (कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल सिंह नंदी ) के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार
Tuesday, July 30, 2024
Home
Unlabelled
मंत्री (कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल सिंह नंदी ) के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई मर्सडीज कार
मंत्री (कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल सिंह नंदी ) के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई मर्सडीज कार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां योगी सरकार के मंत्री के बेटे और बहू सड़क हादसे का शिकार हो गए। डिवाइडर से टकराकर उनकी मर्सडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मंत्री के बेटे और बहू को मामूली चोटें आई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। यह पूरी घटना तिर्वा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा एक्सप्रेस वे के तिर्वा के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल सिंह नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कीर्तिका मर्सिडीज कार से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे। उनका बेटा ही गाड़ी चला रहा था। इस दौरान एक्सप्रेस वे के तिर्वा क्षेत्र में अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टकराने के बाद मर्सिडीज कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मंत्री के बेटे अभिषेक और बहू कीर्तिका को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा
अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
About MAYANK SHEKHAR MISHRA,DISTRICT REPORTER PRATAPGARH UTTAR PRADESH
Location:
Pratapgarh, Uttar Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


No comments:
Post a Comment