Monday, July 29, 2024
Home
Unlabelled
Paris Olympics Day 3 Schedule: रमिता और अर्जुन बाबुता से रहेगी पदक की आस, पुरुष हॉकी टीम की नजरें दूसरी जीत पर
Paris Olympics Day 3 Schedule: रमिता और अर्जुन बाबुता से रहेगी पदक की आस, पुरुष हॉकी टीम की नजरें दूसरी जीत पर
Paris Olympics 2024 India Schedule Day 3 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा, जबकि बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी अपने अभियान को गति देने उतरेंगे। महिला तीरंदाजी टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में भले ही समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष तीरंदाजी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेगी।
महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन रविवार को भारत का पदक का खाता खुलवाया। अब खेलों के तीसरे दिन सोमवार को रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता से भी पदक की आस रहेगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा, जबकि बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी अपने अभियान को गति देने उतरेंगे। महिला तीरंदाजी टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में भले ही समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष तीरंदाजी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेगी।
हॉकी टीम के सामने होगी अर्जेंटीना की कठिन चुनौती
जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक पुरुष हॉकी स्पर्धा के दूसरे मैच में रियो ओलंपिक 2016 चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ इस लय को कायम रखने उतरेगी। भारत ने रोमांचक पहले मैच में शनिवार को आखिरी सीटी बजने से डेढ मिनट पहले पेनाल्टी स्ट्रोक पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर न्यूजीलैंड को हराया था। इस मैच में हालांकि टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका और नौ पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए। अर्जेंटीना की टीम मैन टू मैन मार्किग में मुस्तैद है और भारत को इसमें सेंध लगानी होगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment