आनी न्यूज़: मणनिवी कैंची से ठरावी सड़क डेढ़ साल से बन्द,विभाग द्वारा सुध न लिए जाने के कारण ग्रामीणों में रोष,यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र प्रदर्शन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 28, 2024

    आनी न्यूज़: मणनिवी कैंची से ठरावी सड़क डेढ़ साल से बन्द,विभाग द्वारा सुध न लिए जाने के कारण ग्रामीणों में रोष,यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र प्रदर्शन।


    डी पी रावत।
    28 जुलाई,आनी।
    ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी के तहत शवाड -चिमनी कैंची -कोठी सड़क मार्ग से लगते सम्पर्क मार्ग मणनिवी कैंची से ठरावी सड़क डेढ़ साल से बन्द है।लोक निर्माण विभाग द्वारा सुध न लिए जाने के कारण लगभग 50 ग्रामीणों ने आज स्वयं सड़क बहाली कार्य को अंजाम दिया।
    उनका कहना है कि पिछली रात एक मरीज को पीठ पर उठाकर शवाड पहुंचाया गया और आज सुबह दूध की गाड़ी को सड़क ठीक होने के बाद आगे भेजा गया।
    बागवानों का कहना है कि एक सप्ताह में सेब सीजन शुरू होना है और सड़क की हालत काफ़ी खस्ता है।
    बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को कई बार मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त सड़क मुरम्मत कार्य के टेंडर जल्द कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हकीकत यह है कि आज तक यहां कोई मशीनरी नहीं लगी।
    विभाग द्वारा लम्बे समय से नज़र अंदाज़ करने के कारण ग्रामीणों में काफ़ी रोष है। ग्रामीणों विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र विरोध प्रदर्शन।

    No comments:

    Post a Comment