Himachal Weather Today: एक बार फिर जोर पकड़ेगा मानसून, इन आठ जिलों में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 12, 2024

    Himachal Weather Today: एक बार फिर जोर पकड़ेगा मानसून, इन आठ जिलों में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट

     Himachal Pradesh Weather News Today मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जुलाई महीने में अब तक सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। बारिश होने से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है। वहीं प्रदेश में 11 सड़कें बंद हैं

    प्रदेश में मानसून एक बार फिर गति पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार के लिए किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू और चंबा को छोड़ आठ जिलों में आंधी चलने व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


    मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा सभी फलों और फसलों के लिए बेहतर है। मानसून के दौरान बीच में कम वर्षा हुई है

    इस महीने अब तक 81.6 मिमी बारिश

    जुलाई के दौरान अब तक प्रदेश में 81.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से सात प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के छह जिलों में सामान्य से 11 से 78 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।


    लाहुल स्पीति में मात्र 8.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 78 प्रतिशत कम है। सिरमौर में 74.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 44 प्रतिशत कम है।

    कांगड़ा जिले में सबसे अधिक बारिश

    प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा कांगड़ा जिला में 249.6 मिलीमीटर हुई, जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक है। मंडी में 188.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक है।


    वीरवार को धर्मशाला में 13 मिलीमीटर, कांगड़ा में दो, शिमला में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में 11 सड़कें बंद हैं और चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। वीरवार को डलहौजी में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.