Monday, July 29, 2024
Home
Unlabelled
Himachal Politics: सीएम के बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक हल
Himachal Politics: सीएम के बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक हल
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे। वह विभाग के मामलों को मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान को संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपेंगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे के बाद पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, क्योंकि अब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नई दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिल चुके हैं। वह रविवार को दिल्ली से लौटकर चंडीगढ़ आ गए हैं। सोमवार को सीएम शिमला पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान को संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके साथ ही वह संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों की सरकार में ताजपोशी का मामला हाईकमान से फिर उठा सकती हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment