मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता, रचा इतिहास।
Tuesday, July 30, 2024
Home
Unlabelled
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता, रचा इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मनु भाकर को बधाई।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता, रचा इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मनु भाकर को बधाई।
Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता, रचा इतिहास।
नई दिल्ली: भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. दोनों ने 16-10 से यह मैच जीता. खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का आज (30 जुलाई) चौथा दिन है. भारतीय खिलाड़ी आज शूटिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन जैसे मुकाबलों में दम दिखाएंगे. सरबजोत सिंह… दोनों की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया. भारत केमनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता. मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।
पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन फैन्स की नजरें एक बार फिर मनु भाकर पर रहीं. वह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आज (30 जुलाई) भारत के सरबजोत सिंह संग खेलने उतरीं. इससे पहले मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे, भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल था. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. लेकिन आज मनु ने एक और मेडल दिलाकर खुद तो दूसरा मेडल जीतकर इतिहास रचा ही. वहीं उन्होंने ओलंपिक शूटिंग में अब कुल मेडल की संख्या 6 कर दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मनु भाकर को बधाई।
मनु भाकर 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतते ही इतिहास रच दिया. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ओलंपिक में दो मेडल नहीं जीत सका है. सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने जरूर दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये मेडल अलग-अलग ओलंपिक खेलों में आए. मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे,
भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा.मनु से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सिल्वर मेडल, एथेंस 2004), अभिनव बिंद्रा (गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008), गगन नारंग ( ब्रॉन्ज मेडल लंदन ओलंपिक 2012), विजय कुमार (सिल्वर मेडल पदक लंदन ओलंपिक (2012) ने शूटिंग में मेडल जीते थे।
जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा
अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
About MAYANK SHEKHAR MISHRA,DISTRICT REPORTER PRATAPGARH UTTAR PRADESH
Location:
Pratapgarh, Uttar Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment