UK: इंग्लैंड में चाकू से हमले में दो बच्चों की मौत, नौ घायल; किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने जताया दुख
UK: उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के लिवरपूल के एक समुद्र तटीय शहर में सोमवार को एक शख्स ने बच्चों की डांस क्लास में लोगों पर चाकू से हमला किया। इस दौरान दो बच्चों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में सोमवार को एक शख्स ने बच्चों की डांस क्लास में लोगों पर चाकू से हमला किया। इस दौरान दो बच्चों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इस हमले एक बाद एक सत्रह वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया और चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक चश्मदीद ने घटना के बारे में बताया कि उसने खून से लथपथ बच्चों को एक सामुदायिक केंद्र से भागते हुए देखा। लिवरपूल के पास समुद्र तटीय शहर साउथपोर्ट में एक सामुदायिक केंद्र 6 से 11 साल के बच्चों के लिए टेलर स्विफ्ट-थीम पर आधारित डांस और योग क्लास चल रही थी। इस कार्यक्रम के लिए पहले एक विज्ञापन जारी किया गया था।
प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हमले को भयावह और स्तब्ध कर देने वाला बताया है। पुलिस ने बताया कि उसके अधिकारियों को दोपहर में साउथपोर्ट में एक पते पर बुलाया गया था, जो लिवरपूल के पास करीब एक लाख लोगों का समुद्र तटीय शहर है। पुलिस ने इसे बड़ी घटना बताया है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि जनता के लिए अब कोई बड़ा खतरा नहीं है। जासूस इस हमले को आतंकवाद से जुड़ा हुआ नहीं मान रहे हैं। संदिग्ध घटनास्थळ से करीब आठ किलोमीटर दूर एक गांव में रहता था।
उत्तर पश्चिम एंबुलेंस सेवा ने बताया कि डॉक्टरों ने उन आठ लोगों का इलाज किया, जिन्हें चाकू से चोट आई थी। घायलों को बच्चों के अस्पताल सहित स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.