6 अगस्त 2024 को ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य के रिक्त पदों होने वाले मतदान के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 30, 2024

    6 अगस्त 2024 को ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य के रिक्त पदों होने वाले मतदान के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

     ब्रेकिंग न्यूज प्रतापगढ़

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने 6 अगस्त को ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य के रिक्त पदों होने वाले मतदान के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक, ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं-जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संजीव रंजन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के सभागार में दिनांक 6 अगस्त को होने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य के रिक्त पद पर होने वाले मतदान के संबंध में अधिकारियों एवं आरओ/एआरओ के साथ बैठक की गई।


    बैठक में बताया गया कि 6 अगस्त को ग्राम पंचायतों के 8 प्रधानों क्रमशः विकास खंड बाबागंज के ग्राम पंचायत मालाधार छत्ता, सराय गोपाल व कोडरखुर्द, विकास खंड लालगंज के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर, विकास खंड लक्ष्मणपुर के ग्राम पंचायत इटौरी, विकास खंड शिवगढ़ के ग्राम पंचायत जयरामपुर तथा विकास खंड मांधाता के ग्राम पंचायत तरौल व वैशपुर में मतदान, इसके अतिरिक्त विकास खंड लक्ष्मणपुर के सगरा सुंदरपुर/15 में 1 सदस्य ग्राम पंचायत तथा विकास खंड कालाकांकर के 45- अंतामऊ में 1 क्षेत्र पंचायत के सदस्य का मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। उप निर्वाचन हेतु 26 मतदान स्थल बनाए गए है।


            बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्य  तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं, समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान हेतु कार्मिक, परिवहन व्यवस्था, ईंधन, खानपान, निर्वाचन सामग्री, वीडियोग्राफी, मतपेटी आदि से संबंधित जिनको जो दायित्व एवं कार्य सौंपे गए है उसका शत प्रतिशत निर्वहन करें, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग समय से करा दी जाये और सम्बन्धित उपजिलाधिकारी मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्रों मेंं भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न करायेगें।  


    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह, संबंधित उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, आरओ/एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

    जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा🪶

    अखंड भारत दर्पण न्यूज प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश🪶🙏

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.