Monday, January 1, 2024
जालंधर पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह दियोल की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह दियोल की मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है, डीएसपी दलबीर सिंह दियोल की मौत कोई एक्सीडेंट नही बल्कि गोली लगने से हुई है। दोपहर बाद तक एक्सीडेंट मान कर कार्रवाई कर रही पुलिस अब हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सामने आया है कि डीएसपी दलबीर सिंह दियोल की मौत गर्दन में गोली लगने से हुई है। बता दें कि आज सुबह डीएसपी दलबीर सिंह दियोल का शव बस्ती बावा खेल नहर के निकट मिला था। थाना नम्बर दो की पुलिस ने शव अस्पताल मुर्दाघर मे रखवा दिया था। पता चला है जांच के दौरान घटनास्थल से पुलिस को गोली के दो खोल भी बरामद हुए हैं। नए साल वाली रात डीएसपी दलबीर सिंह अपने तीन जानकारों के साथ घर से निकले थे। देर रात डीएसपी दलबीर सिंह को उसके दोस्तों ने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद से उनका कोई अतापता नहीं था। पुलिस द्वारा बस स्टैंड के पास से कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए गए हैं।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।




No comments:
Post a Comment