Friday, January 19, 2024
Home
UNA दर्पण
ABD NEWS:टाहलीवाल गढ़शंकर रोड़ पर गांव बाथड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10.76 किलोग्राम चुरा-पोस्ता (नशे की बड़ी खेप) बरामद कर किया गिरफ्तार।
ABD NEWS:टाहलीवाल गढ़शंकर रोड़ पर गांव बाथड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10.76 किलोग्राम चुरा-पोस्ता (नशे की बड़ी खेप) बरामद कर किया गिरफ्तार।
ऊना(अंकुश शर्मा):जिला ऊना के अंतर्गत उपमंडल हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल गढ़शंकर रोड़ पर गांव बाथड़ी मे पुलिस द्वारा 10.76 किलोग्राम चुरा-पोस्ता(भुकी) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया।
इस संबंध में डीएसपी मोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा बाथड़ी बेरियल के आगे चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी के लिए तैनात थे, तभी अचानक से गढ़शंकर से बाथड़ी की और से स्कूटी सवार (HP72B9397) व्यक्ति आ रहा था,जिसे मौके पर वाहन की तलाशी लेने के लिऐ रोका गया। स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और पुलिस द्वारा पूछे गए प्रश्नो का सही जबाब नहीं दे पाया।जिस दौरान पुलिस को उस व्यक्ति के ऊपर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को उक्त व्यक्ति से 10.76 किलोग्राम चुरा पोस्ता बरामद हुआ।इस संबंध में आरोपी की पहचान दिलजीत सिंह पुत्र सिंह निवासी गाँव व डा बाथड़ी तह हरोली जिला ऊना के रूप में हुई।आरोपी की उम्र करीब 36साल बताई जा रही है। इस संबंध में धारा 15-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम व 181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही जारी है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment