बालोतरा जिला कलेक्टर ने राजकीय नाहटा जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, January 29, 2024

    बालोतरा जिला कलेक्टर ने राजकीय नाहटा जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    ABD NEWS: राजस्थान प्रदेश ब्यूरो अशरफ मारोठी बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने आज सोमवार सुबह बालोतरा जिला नाहटा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जिला कलेक्टर सुशीलकुमार के अचानक राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंचने से कार्मिकों में हड़कंप मच गया,कलेक्टर ने अस्पताल में कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर को देख पीएमओ को अनियमितताओं में सुधार करने का दिया निर्देश।
    अस्पताल में SNCU वार्ड में भर्ती नवजातों के स्वास्थ्य की जिला कलेक्टर ने ली जानकारी, अस्पताल में नियमित साफ सफाई करने का दिया निर्देश, मरीज पर्ची काउंटर, ब्लड बैंक, दवा वितरण केंद्र, MNSU वार्ड सहित ICU वार्ड, शिशु वार्ड, प्रयोगशाला का भी जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण उन्होंने जनरल वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछी कुशल-क्षेम।

    No comments:

    Post a Comment