1 जनवरी।
आनी।
मीनाक्षी।
ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत कोहिला के जांओ आरण में विधायक आनी लोकेंद्र कुमार ने अभिनन्दन कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे की लत से बचाने का आम जन मानस से आवाह्न किया और साथ ही साथ लोक सभा व विधान सभा चुनावों में 33% महिला आरक्षण देने के लिए भाजपा की तारीफ़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांओ आरण सड़क के रख रखाव के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा की।
इसी दौरान उन्होंने स्थानीय सड़क
इस जलसे में आनी लोकेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि और ज़िला परिषद सदस्य लझेरी वार्ड 9 जीवन ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि पधारे।
इस कार्यक्रम का आयोजन महिला मण्डल,शिव शक्ति युवक मण्डल,बंशीरा देवता कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
स्थानीय युवक कर्ण ने बखूबी मंच संचालन किया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति महामंत्री चमन भारती ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री गोल्डी चौहान ,प्रधान ग्राम पंचायत कोहिला, उप प्रधान सुनील ठाकुर,पूर्व प्रधान जगत राम, सभी वार्ड मेंबर और देवता बंशीरा कमेटी कारदार डाले राम आदि उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.