प्रदेश सरकार स्कूल व कालेजों में अतिथि शिक्षक (गेस्ट फैकल्टी) की नियुक्ति करने की तैयारी में है। छठी कक्षा से कालेज तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने का जिम्मा इन्हें दिया जाएगा। यह फैसला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया व मुख्यमंत्री ने विभाग को इसका प्रस्ताव बना कर मंत्रिमण्डल को सौंपने के निर्देश दिए है। वहीं JOA IT-817 का मुद्दा आज पूरे प्रदेश में ज्वलंत रूप धारण कर चुका है। वर्ष मार्च 2021 में हुई JOA IT की परीक्षा जिसका की स्किल टेस्ट भी जून 2022 में हो चुका है। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा उसका रिजल्ट घोषित नहीं किया है जो JOA IT के विद्यार्थियों के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री बार- बार झूठे ब्यान देकर JOA IT के अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, प्रदेश सरकार अपनी गारंटियां पूरी करने में तो विफल रही ही है पर जो लंबित JOA IT के परिणाम है उनको घोषित न करते हुए आज प्रदेश के युवाओं के लिए अभिशाप बन चुकी है। आज JOA IT सहित हज़ारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक चुका है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द JOA IT के परीक्षा परिणाम को घोषित व अतिथि शिक्षकों की भर्ती के फैसले को वापिस लेने की मांग की है।
Saturday, January 20, 2024
Home
हिमाचल दर्पण
हिमाचल प्रदेश,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला शिमला द्वारा JOA IT के अभ्यर्थियों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन,
हिमाचल प्रदेश,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला शिमला द्वारा JOA IT के अभ्यर्थियों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन,
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा शुक्रवार को JOA IT के अभ्यार्थियों के लंबित पड़े परिणाम को घोषित करने एवं अतिथि शिक्षकों की भर्ती के फैसले को वापिस लेने के लिए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें वर्तमान सरकार के अनुसार प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों में पीरियड आधार पर 2600 अतिथि शिक्षको की भर्ती होगी। शुक्रवार को राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में दुर्गम, जनजातीय सहित तमाम क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है।
Tags
# हिमाचल दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल दर्पण
Tags
हिमाचल दर्पण
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।






No comments:
Post a Comment