ग्राम पंचायत बैहना के अंतर्गत पांजवी वार्ड के महिला मंडल जगेड़ की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, January 26, 2024

    ग्राम पंचायत बैहना के अंतर्गत पांजवी वार्ड के महिला मंडल जगेड़ की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

      आज 75 वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर महिला मंडल जगेड़  ने धूमधाम से मनाया । समारोह में श्री प्रीतम सिंह सुमन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिला राम, श्री मुनि लाल जी उपस्थित रहे ।


         महिला मंडल की प्रधान श्रीमती राधा देवी ने सभी अतिथि गण का स्वागत व धन्यवाद किया ।  अंत में मुख्यातिथि महोदय ने अपना शुभ संदेश देते हुए सब को गणतंत्र दिवस की बधाई दी ।

       महिला मंडल की सदस्या सरस्वती, पिंटू, सीता देवी, पुष्पा देवी, निर्मला, गीता देवी, लता देवी, रामप्यारी, वर्षा, स्वाति, पिंका देवी, ममता, राजकुमारी और सभी ग्रामवासी इस समारोह में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में स्वाति ने मंच संचालन किया ।


    No comments:

    Post a Comment