निरमंड महाविद्यालय के भवन का निर्माण जल्द नहीं करवाया तो होगा उग्र आंदोलन : गौरिक - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, January 18, 2024

    निरमंड महाविद्यालय के भवन का निर्माण जल्द नहीं करवाया तो होगा उग्र आंदोलन : गौरिक


    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग के विभाग संयोजक गौरिक शर्मा ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक वर्ष पहले फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से क्लियरेंस मिलने के बाद भी राजकीय महाविद्यालय निरमंड के विद्यार्थियों को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश सरकार को इसके लिए ज्ञापन भी सौंपे गए हैं। विधानसभा में भी निरमंड कॉलेज के मुददे को उठाया गया है। मगर सात वर्ष के बाद भी निरमंड कॉलेज के भवन का काम आरंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद 2017 से लगातार इस मुददे को उठाती आ रही है। निरमंड में महाविद्यालय के खुलने के कारण गरीब घर के विद्यार्थी भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साथ की खास बात यह है कि यहां के विद्यार्थियों ने प्रदेश व जिला स्तर पर काफी अच्छा रिजल्ट दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द राजकीय महाविद्यालय निरमंड का भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी।

    No comments:

    Post a Comment